हर साल 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे के रूप में मनाया जाता है। यूं तो पिकनिक शब्द सुनते ही हमारे दिलो दिमाग में मस्ती ,घूमना इन सब की तस्वीरें आने लगती हैं। वहीं पिकनिक रिलैक्स फील करने का एक बेहतरीन तरीका है।वहीं पिकनिक डे और पिकनिक शब्द के इस्तेमाल की बात करें तो, पिकनिक शब्द फ्रेंच से आया है। माना जाता है कि फ्रेंच शब्द ‘pique-Nique’ से ही पिकनिक शब्द प्रभावित है। दरअसल इस शब्द का अर्थ होता है- सोशल गैदरिंग जहाँ लोग अपना खाना लेकर एकत्र होते हैं। पिकनिक की शुरुआत फ्रेंच रेवोल्युशन से मानी जाती है। पुर्तगल में एक समय पर एक बड़े पिकनिक का आयोजन किया गया था जिसमें करीब 20000 लोग इकट्ठा हुए थे,इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।
कैसे मनाएं पिकनिक डे
इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में एक दिन अगर आपको एन्जॉय करने का या रिलैक्स फील करने का मौका देता है तो इसको जरूर लेना चाहिए। यही वह दिन है जब आप फुर्सत से अपने बाकी दिनों से अलग रिलैक्स फील कर सकते हैं। आजकल हर इंसान बिजी रहता है बहुत कम ही वक्त वो अपने परिवार अपने दोस्तों के साथ बिता पाता है तो इस दिन आप अपने दोस्तों के साथ और अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं। आप इस दिन अपनों के लिए सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं , या फिर नई-नई जगह घूमनें भी जा सकते हैं।
अपनों को करीब लाता है पिकनिक
पिकनिक केवल मौज मस्ती का ही दिन नही होता, बल्कि आपको अपनों के करीब भी ले जाता है। आप अपनों के लिए कुछ खास करते हैं ,कोई स्पेशल डे सेलिब्रेट करते हैं,कहीं घूमने जाते हैं तो इससे नजदीकियां और बढ़ती हैं। वहीं आप एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास ज्यादा कर पाते हैं और अपनों के साथ कुछ वक्त बेफिक्री से जी पाते हैं। बच्चों के लिए भी पिकनिक बेहद खास होता है इससे केवल वो खुश ही नहीं होते बल्कि उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। पिकनिक तनाव दूर करने का भी एक अच्छा तरीका है।