Home शिक्षा JNU Campus Update : आज से खुल गया जेएनयू, दिखाना होगा कोविड...

JNU Campus Update : आज से खुल गया जेएनयू, दिखाना होगा कोविड निगेटिव रिपोर्ट

दिल्ली में शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। स्कूल कॉलेज के बाद आज से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय भी खोल दिया गया है। हां, यहां आने के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अभी अनिवार्य कर दिया गया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेहद कम है। पहले सरकारी स्कूल और कॉलेज को खोलने का आदेश दिल्ली सरकार की ओर से जारी किया गया था। आज से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को भी खोल दिया गया है। जेएनयू प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय आज से चरणबद्ध तरीके से फिर से खुल गया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के लिए छात्रों को नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना पड़ेगा।
असल में, दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। सरकार की चिंता है कि देश की राजधानी होने के कारण यहां अगर स्वास्थ्य सुविधा किसी भी कारण बदहाल होती है, तो उसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। यहां लोगों की आवाजाही भी किसी अन्य राज्य या शहर से अधिक है। इसलिए यहां विशेष सावधानी की जरूरत है।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,948 नए मामले आए, 43,903 रिकवरी हुईं और 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.23% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.76% है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,10,649 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53,14,68,867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version