Home वायरल ‘काला साड़ी’ ने क्रॉस किए 75 मिलियन व्यूज

‘काला साड़ी’ ने क्रॉस किए 75 मिलियन व्यूज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के गाने ‘काला साड़ी’ को अब तक 75 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 434 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

इस गाने को भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया है, जो वीडियो दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता हैं। इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। गाने में दोनों के बीच का तालमेल बहुत ही जबरदस्त है।

वीडियो निर्माता रत्नाकर कहा कि हमारी पूरी टीम इस बात से खुश है कि गाने को गैर भोजपुरिया दर्शक भी देख रहे हैं है। इसकी माउथ पब्लिसिटी भी लोगों ने खूब की। गाने को हमने बेहद ही खास तरीके से बनाने की कोशिश की है, जो आज सफल होती नजर आ रही है। हमारी सोच को शिल्पी राज ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। गाने को जिस अंदाज में उन्होंने पेश किया है, वैसे कोई और नहीं गा सकता था। माही ने भी गाने में अपनी परफॉर्म से चार चांद लगा दिए हैं। उन्होंने इसे बहुत ही बढ़िया तरीके से निभाया है। मुझे उम्मीद है कि गाना जल्द ही 100 मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाएगा। इसके लिए काला साड़ी की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।

इस भोजपुरी गाने ‘काला साड़ी’ को विजय चौहान ने लिखा है और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इस गाने के वीडियो को गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसका संपादन मीत जी ने किया है। इसके प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी जुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई हैं।

Exit mobile version