Home लाइफस्टाइल Karwa Chauth 2021, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2021, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। यानी करवा चौथ। निराहार और निर्जला व्रत किया होगा आपने, पर आप चांद की बाट जोट रही होंगी। जानें कितने बजे आपके शहर में आपको होंगे चांद के दीदार।

नई दिल्ली। सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ व्रत आज है। यह कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को हर साल करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं, व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में व्रत करने वालों व करवा चौथ की पूजा देखने वालों को बेसब्री से इंतजार है कि चंद्रमा का उदय कब होगा जिससे कि करवा चौथ की पूजा शुरू हो। जानते हैं आपके शहर में कितने बजे चंद्रमा उदय होगा।

24 अक्टूबर 2021 को चांद दिखने का समय

 

  • दिल्‍ली – 8:00 PM
  • मुंबई – 8:47 PM
  • लखनऊ – 7:56 PM
  • वाराणसी – 07:51 PM
  • कानपुर – 08:00 PM
  • प्रयागराज – 07:56 PM
  • आगरा – 8:07 PM
  • नोएडा – 8:07 PM
  • मेरठ – 8:05 PM
  • पटना – 07:42 PM
  • भागलपुर – 07:35 PM
  • जयपुर – 08:17 PM
  • जैसलमेर – 08-37 PM
  • इंदौर – 08:26 PM
  • भोपाल –  08:19 PM
  • रांची – 07:46 PM

करवाचौथ शुभ मुहूर्त

  • कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ-
  • रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट
  • चतुर्थी तिथि समापन – सोमवार सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक।

Exit mobile version