Kinari Bazar Shopping in Delhi, गोटा-पट्टी फैशन के लिए चांदनी चौक स्थित किनारी बाजार में आपका स्वागत है

फैशन से कदमताल रहें। आजकल गोटा-पट्टी फैशन की धूम है। डिजाइनर बुटीक में गोटा-पट्टी मिल तो जाएगी, लेकिन इसमें वेरायटी कम होगी। इसके लिए दिल्ली स्थित चांदनी के किनारी बाजार का रूख करें। यहां मिलेगी आपको असीमित वैरायटी। बस बारर्गेनिंग से चूके नहीं और हां संडे को यहां आने का प्लान नहीं बनाएं। कारण संडे को चांदनी चौक बंद रहता है।

नई दिल्ली। आज संडे है। उम्मीद है आप थोड़े रिलैक्स होंगे। आज ऑफिस जाने की जल्दीबाजी नहीं होगी। अरे हम आपको शॉपिंग के लिए भेज रहे हैं। रिलैक्स, जाने से पहले पूरी जानकारी ले लें। सबसे पहले हर संडे चांदनी चौक बंद रहता है। दूसरा कोरोना के बाद यह बाजार खुल गया है, पर कोविड प्रोटोकॉल का यहां सख्ती से पालान होता है। यानी मास्क, सोशल डिस्टेसिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

अब बात चाहे डिजाइनर गोटे की हो या फिर चमचमाती सुंदर किनारियों की, जिक्र खूबसूरत बॉर्डर का हो या फिर बेहतरीन लेस का। Kinari Bazar की हर दुकान कपड़ों को सजाने वाले बेहतरीन सजावटी सामान से गुलजार है। अगर आप साधारण से दिखने वाले अपने किसी दुपट्टे को एक फैंसी लुक देना चाहती हैं, तो Kinari Bazar में हर तरह के गोटे, किनारियां और लटकन आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां बिकने वाले बेहतरीन कुंदन, मोती, दबका, धागों और शीशों से भी आप अपने दुपट्टे की रौनक कई गुना तक बढ़ा सकती हैं।

यही नहीं यहां आप अपनी प्लेन व सादी कुर्तियों को भी नया लुक दे सकती हैं। यहां आपको मिल जाएंगे तरह-तरह के बटन व जरदोजी के पैच। यही नहीं यहां आपको कुर्ते को सजाने के लिए विवध फैब्रिक में बॉर्डर या लेस मिल जाएगी। खास बात यह है कि यहां मिलने वाली सभी एक्ससेरीज बहुत ही कम जेब ढीली करके आप ले सकते हैं। और तो और यहां ब्रिकी की जाने वाली किनारियों और बॉर्डर कारीगर यहीं अपने हाथों से बनाते हैं। आपक का बजट दमदार है तो यहां आप शादी की पोशाक पर हाथ से कशीदाकारी करवा सकते हैं।