अपमानजनक ट्वीट मामले में केआरके को जमानत, कल आएंगे जेल से बाहर

अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान पर उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले कथित अपमानजनक टिप्पणियों के चलते 2020 में बांद्रा पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया था।

अभिनेता और फिल्म समीक्षक 52 वर्षीय कमाल आर खान को बुधवार को मुंबई के बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अपमानजनक ट्वीट मामले में जमानत दे दी है। खान को इस मामले में मलाड पुलिस ने पिछले हफ्ते सोमवार को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को ठाणे जेल से उनके बाहर निकलने की संभावना है।

बता दें कि जनवरी 2019 में एक एक्ट्रेस के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में केआरके को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री ने जून 2021 में वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया था जिसके बाद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

वहीं अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान पर उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले कथित अपमानजनक टिप्पणियों के चलते 2020 में बांद्रा पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि केआरके मार्च 2020 में भारत से दुबई गए थे। उसके बाद, अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी पर उनके अपमानजनक ट्वीट के लिए मलाड पुलिस स्टेशन द्वारा उनके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।