टीम इंडिया के कप्तान बने पापा, अनुष्का के घर आईं नन्हीं परी

मुंबई। आज का दिन बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर नन्हीं परी आई है। उनके लिए तो खुशी की बात है ही, उनके फैन्स भी नन्हीं परी को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 11 जनवरी के दोपहर अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। बेटी होने की खबर विरोट कोहली ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर दी। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

उसके बाद तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। गौर करने योग्य यह भी है कि हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे, तो चाहने वालों उसी समय बधाई भी दे दी थी।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक गांव में शादी की थी। आलीशान रिजॉर्ट में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। बाद में दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिस्पेशन दिए गए। मालूम हो कि 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था।अब जब विरुष्का की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है।

बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है।