Home राष्ट्रीय MahaKumbh 2021 : हरिद्वार पहुंचने लगे हैं नागा साधु, कुंभ की तैयारी...

MahaKumbh 2021 : हरिद्वार पहुंचने लगे हैं नागा साधु, कुंभ की तैयारी है जोरो पर

कई अखाड़ों मे महिलाओं को भी नागा साधु की दीक्षा दी जाती है। वैसे तो महिला नागा साधु और पुरुष नागा साधु के नियम कायदे समान ही है। फर्क केवल इतना ही है की महिला नागा साधु को एक पीला वस्त्र लपेटकर रखना पड़ता है और यही वस्त्र पहन कर स्नान करना पड़ता है।

हरिद्वार। जैसे जैसे पहले शाही स्नान की तिथि नजदीक आ रही है, पतित पावनी गंगा के तट पर लोगों की आवाजाही बढ रही है। आम लोगों के लिए भले ही सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना रिपोर्ट लाने की बाध्यता हो, लेकिन नागा साधु के लिए कोई बंधन नहीं है। वे तो अलमस्त हैं। जानकारी मिली है कि हरिद्वार में नागा साधुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

लेकिन असल में वो पूरे दल-बल के साथ शाही स्नान के दौरान नजर आएंगे, जो 11 मार्च को होगा। हरिद्वार महाकुंभ में नागा संन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़ों में से एक निरंजनी अखाड़े की पेशवाई आगामी 3 मार्च को निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में नागा संन्यासी शिरकत करेंगे। हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के प्रांगण में पहुंचे नागा संन्यासियों का स्वागत किया गया। इसी के साथ निरंजनी अखाड़ा में कुंभ से जुड़े धार्मिक कार्यों का आगाज हो गया।

माना जाता है कि प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म को बचाने में नागा संन्यासियों की सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में नागा संन्यासियों को कुंभ में स्नान के लिए विशेष स्थान मिलता है। निरंजनी अखाड़े में पहुंचे नागा संन्यासियों का यहां विधि-विधान से पूजन किया गया। इस मौके पर कई धार्मिक कार्य संपन्न हुए।

नागाओं को आम दुनिया से अलग और विशेष बनना होता है। इस प्रक्रिया में सालों लग जाते हैं। नागा साधुओं के बारे मे ये भी कहा जाता है की वे पूरी तरह निर्वस्त्र रह कर गुफाओं, कन्दराओं मे कठोर तप करते हैं।

वर्तमान में कई अखाड़ों मे महिलाओं को भी नागा साधु की दीक्षा दी जाती है। इनमें विदेशी महिलाओं की संख्या भी काफी है। वैसे तो महिला नागा साधु और पुरुष नागा साधु के नियम कायदे समान ही है। फर्क केवल इतना ही है की महिला नागा साधु को एक पीला वस्त्र लपेटकर रखना पड़ता है और यही वस्त्र पहन कर स्नान करना पड़ता है। नग्न स्नान की अनुमति उन्हें नहीं है, यहां तक की कुम्भ मेले में भी नहीं।

Exit mobile version