कई लोगों को फिल्मी दुनियां में लाने वाले महेश भट्ट मना रहे हैं आज अपना जन्मदिन, विवादों से घिरी रही है भट्ट की जिंदगी

महेश भट्ट विवादों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ज्यादातर मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि महेश भट्ट की माता शिरीन मोहम्मद अली और उनके पिता नाना भाई भट्ट ने एक दूसरे से विवाह नही किया था।

बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती एवं मशहूर फिल्म निर्माता जिन्होंने अपनी फिल्मों से कई नये चेहरों को स्टार बनाया है, आज 20 सितम्बर को उनका जन्म दिवस है। वह अपना 74 वां जन्म दिवस मना रहे हैं। महेश भट्ट का जन्म सन् 1948 को मुंबई में हुआ था। बता दें कि महेश भट्ट कि प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही है उतनी ही इनकी निजी जिंदगी कंट्रोवर्सी से घिरी रही है। महेश भट्ट के बर्थडे के खास दिन पर जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

अनेक विवादों में रहे हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट विवादों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ज्यादातर मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि महेश भट्ट की माता शिरीन मोहम्मद अली और उनके पिता नाना भाई भट्ट ने एक दूसरे से विवाह नही किया था। महेश भट्ट की लव लाइफ की शुरुवात 20 साल की उम्र से शुरू हो गई थी। उन्होंने लोरिएन ब्राइट से कॉलेज के दिनों में ही पहली शादी कर ली थी। लोरिएन ने शादी के बाद अपना नाम चेंज करके किरण भट्ट कर लिया था। जिनसे उनकी दो संताने पूजा भट्ट एवं राहुल भट्ट हैं। लेकिन कुछ समय बाद महेश भट्ट और किरण भट्ट के रिश्ते बिगड़ने लगे, और इस दौरान उनकी जिंदगी में सोनी राजदान आई। महेश भट्ट ने अपनी पहली बीवी से तालाक लिए बगैर सोनी राजदान से शादी कर ली और उनकी इस शादी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट दो बेटियां हैं। महेश भट्ट अपनी पहली बीवी की बेटी पूजा भट्ट को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी विवादों में फंसे थे और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। यहा तक की महेश भट्ट सुशांत सिंह के निधन के बाद रिया चक्रवती के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे थे। उनकी कुछ चैट भी एक्ट्रेस रिया चक्रवती के साथ वायरल हुई थीं।