Home राष्ट्रीय नॉर्थ सिक्किम में बड़ा हादसा,16 जवान शहीद, 4 घायल

नॉर्थ सिक्किम में बड़ा हादसा,16 जवान शहीद, 4 घायल

सिक्किम में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान बुरी तरह घायल हो गए। उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह दुर्घटना तब हुई, जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, , गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा की सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों.वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी टवीट कर इस दुर्घटना पर दुःख व्यख्त किया और लिखा की सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी टवीट कर शोक व्यक्त किया और लिखा की उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Exit mobile version