एक्ट्रेस मलयिका अरोड़ा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं तथा वह अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे वह अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप रही हैं लेकिन अब उनके रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे होंगे जब ऑनस्क्रीन पर उनके एक्स हस्बेंड अरबाज खान और करंट बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर आमने- सामने होंगे। लोगों का सोचना था कि आखिर मलाइका कब तक चुप रहेंगी ? लेकिन अब वह पहली बार ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ शो में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती नजर आएंगी। यह शो मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा लेकर आ रही हैं। जिसमें मेहमान के तौर पर अरबाज खान और अर्जुन कपूर हिस्सा लेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह शो डिज्नी+हॉटस्टार पर ब्रॉडकास्ट होगा, मलाइका और अमृता शो को होस्ट करेंगी। एक सूत्र के मुताबिक अरोड़ा सिस्टर्स ने बताया कि शो में अरबाज और अर्जुन दोनों ही भाग लेंगे लेकिन अलग-अलग एपिसोड में वह दोनो शो में शामिल होंगे।
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की जिंदगी में कई बदलाव आये हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता अब तक है और दोनों मिलकर अपने बेटे अरहान का देखभाल कर रहे हैं। मलाइका की तरह अरबाज खान भी अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं। वह फ़िलहाल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दोनों बहनों के आपसी रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासे होंगे। फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहेगा। मलाइका और अर्जुन को ऑनस्क्रीन पर एक साथ बातचीत करते देखना भी काफी इंट्रेस्टिंग होगा।