मल्लिकार्जुन बन गए कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। उन्हें 7000 से ज्यादा वोट मिले और शशि थरूर को 1000 से ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत हुई है। इसके बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया।

नई दिल्ली। काफी अरसा बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का बना है। दो दिन पहले ही वोटिंग का परिणाम आज आया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को सात हजार से अधिक वोटों से हराया। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

चुनाव परिणाम आने के बाद राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।