Home मनोरंजन मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह के निधन पर पीएम मोदी सहित कई गणमान्य...

मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह के निधन पर पीएम मोदी सहित कई गणमान्य ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर गायक भूपेंदर सिंह नहीं रहे। बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनके चाहने वालों के बीच उनके गीत गूंजते रहेंगे। होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा, नाम गुम जाएगा, दिल ढूंढ़ता है फिर वही, जैसी गजलों को आवाज देने वाले भूपिंदर सिंह की एक खास फैन फॉलोइंग है।

नई दिल्ली। मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का निधन हो गया। भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी मिताली सिंह का कहना है कि वह पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

भूपिंदर सिंह को “मौसम“, “सत्ते पे सत्ता“, “अहिस्ता अहिस्ता“, “दूरियां“, “हकीकत“ और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। पिछले कुछ वक्त से वे स्वस्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और फिर 18 जुलाई की शाम की उनकी धड़कन हमेशा के लिए खामोश हो गई। उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने ये जानकारी दी।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर शोक संदेश दिया।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोकप्रिय गजल गायक भूपिंदर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन एवं प्रशंसकों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि 6 फरवरी, 1940 को अमृतसर में जन्मे भूपिंदर सिंह का जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव वाला था। भूपिंदर सिंह को शुरुआती दिनों में संगीत से नफरत हुआ करती थी, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में परफॉर्म करके किया। गायक बनने के सफर की शुरुआत हुई म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन की नजर से। मदन मोहन ने एक कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर सिंह को गाते हुए सुना, उन्हें भूपिंदर सिंह की कला खूब भाई। इसी का परिणाम मिला और जल्द ही भूपिंदर सिंह को मदन मोहन की तरफ से गाने के लिए बुलावा भेजा गया। पहले ही मौके में भूपिंदर सिंह को मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ गाने का अवसर मिला। फिल्म हकीकत के गाने ‘होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा’ को भूपिंदर सिंह ने आवाज दी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और यहीं से उनका संगीत की दुनिया में परचम लहराना शुरू हआ।

Exit mobile version