Home राष्ट्रीय Modi Cabinet Reshuffle Update : 43 मंत्री लेंगे शपथ, ये है पूरी...

Modi Cabinet Reshuffle Update : 43 मंत्री लेंगे शपथ, ये है पूरी लिस्ट

शाम में राज्य, जाति, पुरूष और महिला के समीकरण को देखते हुए 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होने से पहले करीब दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। टीएनबी आपके लिए लाया है शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची

नई दिल्ली। तमाम समीकरणों को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल को विस्तार दिया जा रहा है। शाम में 43 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले अब तक 12 मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया है। कई बेहतर काम करने वाले राज्यमंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

इस्तीपफा देने वालों में रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी, डॉ हर्षवर्धन, अश्विनी चौबे, थावरचंद गहलोत हैं। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को ने भी इस्तीफा दे दिया है। गौड़ा ने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वह मोदी सरकार में रेलवे, कानून, सांख्यिकी और योजना क्रियान्वयन मंत्रालय का कामकाज देख चुके हैं। हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है।ओडिशा का मोदी कहे जाने वाले और बेहद साधारण पृष्ठभूमि के लिए मशहूर MSME,पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी से भी इस्तीफा लिया गया है

एक अहम सवाल पैदा हो रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक सात मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश की अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा, लखीमपुर खीरी से भाजपा सांसद अजय मिश्र, आगा से भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल, मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version