Home लाइफस्टाइल  Monsoon Special, रंगों की बारिश में लिपट जाएं

 Monsoon Special, रंगों की बारिश में लिपट जाएं

फैशन से कदमताल रहना है तो मौसम का खास ध्यान रखें। यानी मौसम के अनुरूप मेकअप, कपड़े, फुटवियर व एक्ससेरीज़ कैरी करें। जानें मानसून में कैसे हो आपका वार्डरोब।

नई दिल्ली। Monsoon में रंग अच्छे लगते हैं। अभी तक तो आपने भीषण गर्मी झेली, जिसमें फैशन के नाम पर कुछ खास नहीं था। और तो और रंग भी सीमित थे। यानी अधिक ज़ोर था व्हाइट और लाइट कलर्स पर। अब मौसम ने करवट ली है, तो इसके रंग में रंग जाते हैं। इस Monsoon आप फुटवियर, एक्ससेरीज़ से लेकर आउटवियर में ब्राइट कलर्स को तवज्जो दें।

ऐसा हो मानसून वियर

  • वार्डरोब में लाल, पीला, हरा, मजेंटा, नांरगी रंग को शामिल कर सकती हैं।
  • इस मौसम में आप इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी कर सकती हैं। कैप्री व शॉर्ट पैंट के साथ कलरफुल और स्टाइलिश टॉप पहन सकती हैं
  • लहरिया स्टाइल के सलवार सूट, कुर्ती, टयूनिक या दुपट्टा पहन सकती हैं। अगर आप साड़ी पहनती हैं तो लहरिया साड़ी के साथ मॉडर्न स्टाइल के ब्लाउज पहनें, प्लेन लहरिया साड़ी के साथ भारी कढ़ाई के ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं।
  • बारिश में बाहर जाते हैं तो हैं तो लाइट कलर्स नहीं पहनें।
  • बारिश के मौसम में होने वाली नमी से बचने के लिए, ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके नहीं।
  • इस मौसम में लाइट वेट या स्ट्रेचेबल लाइक्रा और कॉटन को तवज्जो दें।
  • इस मौसम में कपड़े के रंग से मैच करती हुई एक्सेसरीज भी पहनें।
  • वार्डरोब में शामिल करें कलरफुल स्कार्फ या लहरिया, बंधेज स्टाइल का स्कार्पहृ इस्तेमाल करें।
  • सिंथेटिक फैब्रिक करें इस्तेमाल।
  • बॉटम ड्रेसेज डार्क कलर में हों तो बेहतर है। ये ट्रांसपेरंट नहीं होते और ना ही इन पर धब्बे दिखते हैं।
  • अपर वियर में आप ब्राइट और फंकी कलर्स चुन सकती हैं। ऑरेंज, पिंक, टर्क्वाइज, लेमन यलो, ब्लू, ग्रीन, जैसे कलर्स मूड को इनहैंस करते हैं। फ्लोरल और स्ट्राइप्स भी पहन सकती हैं।
  • इस मौसम में कॉटन के बजाय कॉटन बलेंड का यूज कर सकती हैं। ये जल्दी क्रश नहीं होते। कॉटन और बॉलिस्टर से बचें, ये जल्दी क्रश हो जाते हैं और गीले होने के बाद बुरे दिखते हैं।
  • लेदर की कोई भी चीज को अवॉयड करें, चाहे शूज हों या हैंड बैग। बारिश में गीले होकर ये खराब हो जाते हैं।
Exit mobile version