Home राष्ट्रीय उत्तर से पूर्व तक बरस रही है मानसून, कहीं खुशी कहीं गम

उत्तर से पूर्व तक बरस रही है मानसून, कहीं खुशी कहीं गम

गर्मी से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन बारिश कई समस्याओं को लेकर आई है। कई राज्यों के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर दी गई है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नई दिल्ली। मानसून की बारिश कई राज्यों में हो रही है। कई स्थानों में इसको लेकर किसान खुश हैं, तो महानगरों में लोग परेशान हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसान खुश हैं कि उनके खेतों में पानी जमा हो रहा है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा़ के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा भी बन चुका है।

राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ तेज़ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मॉनसून के सक्रिय चरण में प्रवेश करने के साथ ही अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, “गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से पानी बहुत तेजी से बढ़ा है। पानी बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों की तरफ़ जा रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल के बारिश की वजह से दुर्गापुर में जलभराव हुआ। आसनसोल में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव देखा गया। अंबाला में भारी बारिश के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप डबास ने बताया, “पिछले 18 दिनों में 450 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से ऐसा हुआ है। हमारे पास 13,500 एकड़ ज़मीन में पानी भरे होने की ख़बर है, जिसमें धान और सब्ज़ियां लगी हैं।”

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 अगस्त तक व्यापक और अत्यधिक भारी (20 सेंटीमीटर से अधिक) बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, 31 जुलाई और 3 अगस्त के दौरान खूब बारिश होगी। शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर मध्य प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version