Home राष्ट्रीय MS Dhoni : माही अब चमकाएंगे झारखंड सरकार का चेहरा

MS Dhoni : माही अब चमकाएंगे झारखंड सरकार का चेहरा

राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का कहना है कि हमने महेंद्र सिंह धोनी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निमंत्रण दिया है। शहर का बेटा कृषि पर जोर दे रहा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या है।

रांची। झारखंड (Jharkhand) का बेटा कैसे देश की आन बान और शान बन गया, यह पूरी दुनिया जानती है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब नए रूप में नजर आएंगे। जो झारखंड उन्हें माही नाम से बुलाता आया है, वही माही (Mahi) अब उसका चेहरा चमकाएंगे। उसके लिए ब्रांड वैल्यू बढाएंगे। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। बहुत जल्द झारखंड सरकार के लिए माही यानी महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंबेसडर बनने जा रहे हैं।

असल में, झारखंड सरकार का कृषि मंत्रालय इसके लिए पूरी कवायद कर रहा है। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पूरी तैयारी कर चुके हैं। झारखंड सरकार कृषि विभाग धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रही है। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का कहना है कि हमने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निमंत्रण दिया है। शहर का बेटा कृषि पर जोर दे रहा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या है।

असल में, झारखंड सरकार (Jharkhand Govt) के बजट के बाद से ही इसकी तैयारी की जा रही थी। सरकार और कृषि विभाग (Agriculture Department) अपने स्तर से विभाग कामकाज को नया फलक देना चाहता है। इसिलए राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) की ओर से पहली विभागीय समीक्षा की गई। इसमें कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक की निदेशक निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी ने अपने विचार दिए। बता दें कि झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक नेपाल हाउस डोरंडा में बुलाई गई थी।

Exit mobile version