Home राष्ट्रीय केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यसभा के उपनेता भी होंगे मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यसभा के उपनेता भी होंगे मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के स्थान पर मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया है। प्रखर वक्ता और संसदीय मामलों की उनकी समझ से सरकार अपना पक्ष बेहतर तरीके से रख पाएगी।

The Minister of State for Minority Affairs (Independent Charge) and Parliamentary Affairs, Shri Mukhtar Abbas Naqvi addressing a press conference on the achievements of the Ministry of Minority Affairs, during 3 years of NDA Government, in New Delhi on May 11, 2017.

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। सोमववार को पहले दिन हंगामे के कारण कुछ ही घंटों में कल तक के लिए दोनों सदन को स्थगित करना पड़ा। इसके बीच खबर है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उप नेता नियुक्त किया गया है।

असल में, सरकार और संगठन में मुख्तार अब्बास नकवी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। अन्य दलों के नेता के साथ बेहतर संबंध भी है। वाकपटु भी हैं और पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी वाकक्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। और तो और वरिष्ठ नेता नकवी संसदीय मामलों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध एवं समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं।

इससे पहले उच्च सदन में उप नेता की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास थी। अब पीयूष गोयल को राज्यसभा का नया नेता नियुक्त किया गया है। गोयल से पहले थावर चंद गहलोत नेता सदन थे। मंत्रिपरिषद विस्तार से ठीक पहले उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version