Home मनोरंजन Mumbai News : मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव

Mumbai News : मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव

मुंबई। मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। अब मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। उनकी भतीजी भतीजी रचना ने मीडिया को यह सूचना दी है। लता मंगेशकर के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग दुआ मांग रहे हैं।

वहीं, हम मुंबई में कोरोना की बात करें तो कोरोना के नए मामलों के मुकाबले दोगुने मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और ओमीक्रोन का एक भी नया मरीज नही मिला। सोमवार को राज्य में कोरोना के 33,470 मरीज मिले, जिनमें से मुंबई के 13,648 हैं। मुंबई में 27,214 मरीज डिस्चार्ज हुए। रविवार के मुकाबले सोमवार को 70 फीसद अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 84 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दैनिक आंकड़ों के मुकाबले कोरोना के डेथ रेट कम हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान वायरस संक्रमित लोगों में गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोरोना के अब तक देश में कुल मामले 3,58,75,790 है। वहीं अब तक हुई कुल रिकवरी 3,45,70,131 है।

Exit mobile version