NATA Result 2022: आज किसी भी समय जारी हो सकता है NATA 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NATA 2022 की पहली परीक्षा 12 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं शेड्यूल के अनुसार, NATA 2022 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा

NATA का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, NATA 2022 का परिणाम पहली परीक्षा के लिए 20 जून, 2022 को जारी होने की संभावना है। बता दें कि NATA 2022 की पहली परीक्षा 12 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं शेड्यूल के अनुसार, NATA 2022 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा और इस परिणाम के जारी होने के साथ ही परीक्षार्थियों का परिणाम का इंतजार खत्म हो जाएगा।

बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट nata.in से NATA का परिणाम देख पायेंगे। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन भी कर सकते हैं।

ऐसे करें NATA 2022 का परिणाम चेक

1. आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर विजिट करें ।
2. होमपेज पर NATA 2022 परिणाम की लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना लॉगिन डिटेल्स भरें।
4. NATA की पहली परीक्षा का आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

बता दें कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने देश भर के 134 केंद्रों और 6 अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों पर NATA की पहली परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा दो सत्रों सुबह और शाम में आयोजित की गई थी। वहीं अब परिणाम जारी होने में कुछ देर का समय ही बाकी है। NATA 2022 परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख पायेंगे।