20 साल बाद फिर से नेहा धूपिया ने पहना मिस इंडिया का ताज

मिस इंडिया बनने के 20 साल बाद उन्हें उनका मिस इंडिया का ताज दोबारा पहनने का मौका ब्यूटी कॉन्टेस्ट फेमिना मिस इंडिया 2022 के इवेंट मे मिला जहां कई सितारे शामिल हुऐ थे।

मुंबई: नेहा धूपिया अपने समय में फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं जो कि साल 2002 मे फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। उनके मिस इंडिया बनने के 20 साल बाद उन्हें उनका मिस इंडिया का ताज दोबारा पहनने का मौका ब्यूटी कॉन्टेस्ट फेमिना मिस इंडिया 2022 के इवेंट मे मिला जहां कई सितारे शामिल हुऐ थे। इस कॉन्टेस्ट मे नेहा धूपिया को उनके क्राउन के साथ सम्मानित किया गया, जिसके बाद वो भावुक हो गई। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की और पोस्ट मे लिखा कि 20 साल जो एक झटके मे बीत गए। लेकिन आज भी मैं उस पल को महसूस करती हूं तो कृतज्ञता से भर जाती हुं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे फिर से इस मंच पर क्राउन पहनने का मौका मिलेगा। कभी कभी जीवन मे हमारे पास क्राउन नही होता, लेकिन हमें तब भी जगमगाना चाहिए।

बता दें कि उनके इस खास दिन पर कई सारे सेलेब्स ने उन्हें मिस इंडिया बनने के 20 साल पूरे होने पर बधाई दी। इस दौरान नेहा यहां अपने पति अंगद बेदी और अपने दोनों बच्चों मेहर और गुरिक के साथ गई थीं। इस इवेंट मे नेहा ने अपनी वही पुरानी ड्रेस पहनी थी जो गाउन उन्होंने 2002 के मिस इंडिया पेजेंट मे पहना था।

नेहा की फिल्में

नेहा धूपिया ने कई सारी शॉर्ट्स फिल्म मे भी काम किया है जैसे देवी सनक, ए थर्सडे लस्ट स्टोरीज हिंदी मीडियम तथा डबल दी ट्रबल में भी उन्होंने काम किया है।

अवॉर्ड्स

नेहा धूपिया को फिल्म कयामत सिटी अंडर थ्रीट बेस्ट फीमेल डेब्यूट के लिए स्क्रीन अवार्ड्स दिया गया था तो वहीं 2018 में फिल्म ‘ तुम्हारी सुलु’ में बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस के लिए उन्हें स्क्रीन अवार्ड् दिया गया था। मिस इंडिया बनने के बाद नेहा धूपिया ने कई सारी फिल्मों मे काम किया है। आखिरी बार फिल्म ‘अ थर्सडे’ मे उन्हें देखा गया था।