Home दुनिया Nirav Modi case : नीरव मोदी को यूके से मिला झटका, अब...

Nirav Modi case : नीरव मोदी को यूके से मिला झटका, अब आएगा भारत

भारतीय सुरक्षा अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि भारत आने पर नीरव मोदी को रखने के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल ने एक विशेष सेल तैयार रखा है। ऑर्थर जेल का यह 12 नंबर बैरक काफी हाई सिक्योरिटी वाला है।

लंदन। पुरानी कहावत है कि तीन छिपाए न छिपे – चोरी, हत्या, पाप। यह आज भी सही होता दिख रहा है। भले ही नीरव मोदी (Nirav Modi) ने भारत में बैंक से धोखाधडी की, विदेश भाग गया। उसे लगा कि वो भारत सरकार की गिरफ्त में कभी नहीं आएगा। लेकिन, भारत सरकार (Govt of india) की ओर से जिस प्रकार की तत्परता दिखाई गई, उसी का परिणाम है कि अब नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ यह भी तय लगता है कि भारतीय कानून अब उसका हिसाब करेगी।

असल में, ब्रिटेन सरकार (UK Govt) ने भारत सरकार के अनुरोध पर सहमति जता दी है। जानकार कहते हैं कि अब भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी को भारत लाने का पूरी तरह से रास्ता साफ हो गया है। भारत के सीबीआई (CBI) के एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि भारत सरकार की प्रत्यर्पण की मांग पर ब्रिटेन की गृह मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। ब्रिटेन की होम मिनिस्टर प्रीति पटेल (Priti Patel) ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए के फैसले पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के अधिकारियों के साथ मिलकर 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के लोन की धोखाधड़ी का आरोप है। उस पर भारत में बैंक घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दो प्रमुख मामले सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दर्ज किए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी उसके खिलाफ भारत में दर्ज हैं। सीबीआई और ईडी के अनुरोध पर ब्रिटेन से उसका प्रत्यर्पण अगस्त, 2018 में मांगा गया था।

ऐसा नहीं है कि यह सफलता भारतीय अधिकारी को एक दिन में मिली है। भारतीय अधिकारी लगातार इसके लिए जरूरी कार्ययोजना पर काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही लंदन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर सहमति जताई थी। उससे भारतीय अधिकारी के हौसले को बल मिला था। घोटाले के बाद भारत से भागने वाला नीरव मोदी इस समय लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है।

Exit mobile version