एनटीए ने 29 जून को पहले सेशन के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा संपन्न करवाई थी और अब उम्मीदवार परिणाम से पहले अपने स्कोर की जांच करने के लिए आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन आंसर की आम तौर पर अंतिम परीक्षा के 2-3 दिनों के भीतर अधिकारियों द्वारा जारी कर दी जाती है। चूंकि जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए अंतिम परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी, इसलिए आंसर की आज, 2 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2022 की ऑफिशियल आंसर की जल्द ही एनटीए की वेबसाइट-jeemain.nta.nic पर उपलब्ध होगी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन 2022 उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख पिछले रुझानों के आधार पर दी गई है और एक आधिकारिक अधिसूचना की प्रतीक्षा है।
जेईई मेन 2022 के पहले सेशन की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
एक बार जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपने स्कोर का पता करने के लिए जेईई मेन 2022 के पहले सेशन की आंसर की का पता कर सकते हैं।
- जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2022 लॉगिन पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- जेईई मेन्स आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2022 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
बता दें कि जेईई मेन 2022 की आंसर की की जांच के लिए आपत्तियां उठाने के लिए आवेदकों को शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए उम्मीदवारों की सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद परिणाम के साथ जेईई मेन 2022 की फाइनल आंसर की जारी करेगा
वहीं परीक्षा देने वाले आवेदक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2022 के परिणाम देख पाएंगे। आवेदन संख्या और पासवर्ड जेईई मेन का परिणाम देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल हैं तथा जेईई मेन 2022 के परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।