Home राष्ट्रीय थमा नहीं है नुपूर शर्मा का मामला, जामा मस्जिद के बाहर हुआ...

थमा नहीं है नुपूर शर्मा का मामला, जामा मस्जिद के बाहर हुआ आज प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नुपुर शर्मा को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया। साथ ही प्राथमिकता सदस्यता भी खत्म कर दी। बावजूद इसके एक विवादित बयान को लेकर कई जगह भाजपा नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ आवाज बुलंद हो रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे AIMIM के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

Exit mobile version