Home बिजनेस PAN AADHAAR Linking: आज है आखिरी मौका, ऐसे करा लें अपना आधार...

PAN AADHAAR Linking: आज है आखिरी मौका, ऐसे करा लें अपना आधार लिंक

नए नियमों के तहत आपको 31 मार्च यानी आज अपने आधार को पैनकार्ड से लिंक करनान होगा। नहीं तो आपको कई प्रकार की वित्तीय लेन देन में दिक्कत आ सकती है। लिंक आप कुछ स्टेप्स के जरिए खुद भी कर सकते हैं।

नई दिल्ली। आज 31 मार्च है। यानी वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन। यदि आपने अभी तक अपने आधार को पैनकार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो करा लें। वरना पहली अप्रैल से आर्थिक लेन-देन में आपको परेशानी उठानी पड सकती है। आपको वित्तीय लेनदेन पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

आइए, हम बताते हैं आपको कैसे आप अपने आधार को लिंक कर सकते हैं। यब बहुत आसान तरीका है।

– अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा।

– बाईं तरफ ‘Link Aadhaar’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपने स्टेटस को देखने के लिए ‘Click here’ पर क्लिक करें।

– अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक‘Click here’ पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

– अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको “your PAN is linked to Aadhaar Number” ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।

– अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक

https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।

– इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

एसएमएस के जरिए करें लिंक

-अपने फोन में कैपिटल लेटर में आईडीपीएन टाइप करें, फिर स्पेस देकर आधार नंबर और पैन नंबर लिखें।

– SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

-इसके बाद आयकर विभाग दोनों दस्तावेजों को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

Exit mobile version