Home राष्ट्रीय Petrol Price Hike : महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर...

Petrol Price Hike : महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हल्ला बोल

पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पिछले 9 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 5.60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 92.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में रिकॉर्ड 137 दिनों तक स्थिर थे, लेकिन 22 मार्च के बाद से इसके दाम में बढ़ोतरी हो रही है। ना सिर्फ पेट्रोल और डीजल बल्कि पीएनजी गैस की कीमतों में भी 33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अहमदाबाद में 9.6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था, उन्होंने ट्वीट कर लिखा था रोज उनका एक ही काम है, पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बढ़ाऊं,पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं।

राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि न्च्। सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

Exit mobile version