01
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी के पास मीनामपट्टी गांव में हुआ था। उनके पिता तमिलनाडु में वकील थे और उनकी मां आंध्र प्रदेश से थीं।
02
13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने साल 1976 में आई तमिल फिल्म ‘मॉन्द्रू मुदिचू' में ‘रजनीकांत' और ‘कमल हासन' के अपोजिट लीड रोल किया था।
03
हिंदी सिनेमा में उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘सोलवा सावन' में एक्टर ‘अमोल पालेकर' के अपोजिट मुख्य किरदार निभाया था।
04
उनकी पहली सुपरहिट फिल्म साल 1983 में आई ‘हिम्मतवाला' थी। इस फिल्म में दर्शकों को जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी इतनी पसंद आई कि हिम्मतवाला के बाद ये जोड़ी कई फिल्मों में साथ नज़र आई। ‘मावली', 'तोहफा' और 'औलाद' जैसी कई अन्य फिल्में शामिल हैं।
05
बॉलीवुड में 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बोनी कपूर, श्रीदेवी और खुशी कपूर एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे थे। 24 फरवरी की रात को श्रीदेवी की लाश को बाथटब में देखकर बोनी कपूर हैरान हो गए थे।
06