Home राष्ट्रीय पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर आंध्र को दी वंदे भारत ट्रेन...

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर आंध्र को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात,कहा-यह नए भारत की प्रतीक है

मकर संक्रांति पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध प्रदेश और तेलंगाना को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है ।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आज रवाना किया है।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा उत्सवों के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है।वंदे भारत एक्सप्रेस’ एक प्रकार से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझी विरासत को जोड़ने वाली है।मैं दोनों प्रदेशों के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।


वंदे भारत ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है।ये उस भारत का प्रतीक है, जो तेज बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत, जो अपने सपनों और अपनी आकांक्षाओं को लेकर अधीर है।ऐसा भारत, जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि वंदे भारत ट्रेन’ भारत में ही डिजाइन हुई और भारत में ही बनी है। ये देश की ट्रेन है। बीते कुछ ही वर्षों में 7 ‘वंदे भारत ट्रेनों’ ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख ये अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं।वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो अपने नागरिकों बेहतर सुविधाएं देना चाहता है।वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर ‘आत्मनिर्भरता’ की तरफ बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पहले की सरकार के समय आंध्र प्रदेश में सालाना 60 किमी. रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन होता था।आज ये रफ्तार बढ़कर सालाना 220 किमी. से ज्यादा हो गई है। केंद्र सरकार के ये प्रयास ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी वृद्धि कर रहे हैं।पीएम ने कहा कि कनेक्टिविटी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दो जगहों को ही नहीं जोड़ता, बल्कि ये सपनों को हकीकत से जोड़ता है। ये मैन्युफ़ैक्चरिंग को मार्केट से जोड़ता है, टैलेंट को उचित प्लेटफॉर्म से जोड़ता है।जहां गति है, वहां प्रगति है और जब प्रगति होती है तो समृद्धि तय है। हमने वह समय भी देखा है जब आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ बहुत कम लोगों को मिलता था।इससे देश की बहुत बड़ी आबादी का समय आने-जाने में खर्च होता था। आज देश उस पुरानी सोच को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है।

Exit mobile version