Home राष्ट्रीय त्रिपुरा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार,कहा-त्रिपुरा में फिर डबल इंजन की...

त्रिपुरा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार,कहा-त्रिपुरा में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी

त्रिपुरा

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को होगा। इसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिपुरा के दौरे पर है इस दौरान पीएम मोदी ने त्रिपुरा के अंबासा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर निशाना साधा।


पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है.त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है… त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है.त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है.पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया है.

Exit mobile version