गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का पीएम मोदी ने किया वेलकम।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा की मैं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। कल वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे. मुझे खुशी है कि मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी परेड में हिस्सा लेगी। भारत और मिस्र दो सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं।
मैं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करता हूं। कल हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ये पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली https://t.co/0lYSJe57rq pic.twitter.com/OxjdzLIVj1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023
हमारे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों का इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। इस वर्ष मिस्र को आगामी G20 बैठक में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा की भारत और मिस्र आतंकवाद को लेकर चिंतित हैं। दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोविड प्रकोप के दौरान, हमने दोनों देशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम किया। हमने अगले 5 वर्षों में अपने देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का फैसला किया है।दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के क्षेत्र में मददगार होगा। इसलिए आज की बैठक में राष्ट्रपति सिसी और मैंने हमारी द्वीपक्षीय भागीदारी को सामरिक भागीदारी के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है.
हमने मिलकर तय किया कि अगले 5 वर्षों में अपने देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/4s0p7d0GPV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023