गांधीनगर के श्मशान घाट पर होगा पीएम मोदी के मां का अंतिम संस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

गांधीनगर। मां हीराबेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत दिल्ली से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने आवास पर गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया। यहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।