राजनैतिक पार्टियों ने लगाया आरोप “नशे में भगवंत मान ने किया फ्लाइट को लेट”, आप ने बताया आरोपों को गलत

आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि “मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 सितंबर को लौटे हैं। सोशल मीडिया पर ये सभी खबरें प्रोपोगेंडा है।

भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जाने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट से हटा दिया गया था क्योंकि वह नशे में थे। जिसके बाद विपक्षी दलों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने दुनिया भर में “पंजाबियों को शर्मिंदा” किया है।

बता दें कि रविवार को भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट से दोपहर 1.40 बजे फ्लाइट लेनी थी, जो पहले ही लेट थी। और शाम साढ़े चार बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। वहीं मान ने सोमवार की तड़के कथित तौर पर एक अलग फ्लाईट ली थी। वहीं, मान के सहयोगियों का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने दिल्ली लौटने में देरी की। साथ ही उनकी पार्टी आप ने विपक्ष पर ‘’दुष्प्रचार’’ करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि आप ने लुफ्थांसा के बयान को शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि “देरी से आने वाली उड़ान और एक विमान परिवर्तन” के कारण उसकी लेट रवाना हुई।

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “सह-यात्रियों के हवाले से परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से उतार दिया गया क्योंकि वह चलने के लिए बहुत नशे में थे। और इससे 4 घंटे की उड़ान में देरी हुई। वह आप के राष्ट्रीय अधिवेशन से चूक गए। इन रिपोर्टों ने दुनिया भर में पंजाबियों को शर्मिंदा किया है।