Home लाइफस्टाइल यूनीवार्ता के उप संपादक प्रेम कुमार को मिला पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023

यूनीवार्ता के उप संपादक प्रेम कुमार को मिला पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023

पटना। भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के 27 वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना साहिब कला महोत्सव 2023 का आयोजन ‘गिरिराज उत्सव पैलेस’ पटनासिटी में किया गया। इस अवसर पर यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
प्रेम कुमार को पूर्व मंत्री सह विधायक नंदकिशोर यादव,महापौर श्रीमती सीता साहु, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ,ने मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रेम कुमार ने पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये नई दिशा परिवार के संस्थापक सचिव राजेश राज और नई दिशा परिवार के संरक्षक कमल नयन श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात है। गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिला है। प्रेम कुमार को राजधानी पटना में आयोजित रीजनल फिल्म फेस्टिबल, पटना फिल्म फेस्टिबल, बौद्धिसत्व फिल्म फेस्टिबल में सम्मानित किया गया है।इसके अलावा प्रेम कुमार को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्माान, बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 महादेव वर्मा सम्मान, सच्चिदानंद सिन्हा स्मृति सम्मान,वैशाली रत्न, इंडिया ग्लोरी अवार्ड, इंडिया राइसिंग अवार्ड,सरस्वती सम्मान, कला महोत्सव अवार्ड, पटना साहिब गौरव अवार्ड, भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान, गौरव अवार्ड, पत्रकार संघ सम्मान, विवेकानंद लीडरसिप अवार्ड,लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड,कंचन रत्न अवार्ड, नेशनल मीडिया अवार्ड, नेशन प्रााइड अवार्ड,स्वर्ण कला श्री सम्मान,पटना साहिब सेवा सम्मान, प्राउड ऑफ बिहार, परिवर्तन मीडिया सम्मान, बाल उड़ान सह राष्ट्रीय सम्मान, फूड बैंक चैंपियन अवार्ड, इनर व्हील पत्रकार सम्मान, बिहार रत्न अवार्ड, बिहार समाज सेवा रत्न सम्मान, निरोग समाज फाउंडेशन सेवा सम्मान, डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान, पत्रकार श्री सम्मान, चित्रगुप्त सेवा सम्मान,ग्लोबल राइसिंग स्टार अवार्ड, पाटिलीपुत्रा सेवा सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, मीडिया सम्मान, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, द्रोणाचार्य रत्न सम्मान, बिहार केसरी शिक्षा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर 2021 सम्मान, कर्मवीर सम्मान समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।प्रेम कुमार की रूचि र्पार्श्वगायन और अभिनय मे भी है। प्रेम कुमार ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Exit mobile version