Home राष्ट्रीय राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी सहित...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी सहित कई दिग्गज पहुंचे

राजग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद भवन जाकर अपना नामांकन पत्र भर दिया। इस दौरान भाजपा की ओर से कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री साथ रहे। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली। राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन पत्र भरा। वर्तमान समीकरणों को देखकर यह माना जा रहा है कि देश की अगली राष्ट्रपति यही होंगी। भाजपा की ओर से नामांकन के दौरान कई बड़े पार्टी नेताओं की उपस्थिति से कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रीउपस्थित रहे। प्रह्लाद जोशी ने द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नामांकन के कागजों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत की जनजातीय समाज की देश की पहली महिला और देश की दूसरी महिला द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए प्रथम समर्थक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इससे पहले भाजपा के कई नेता उनसे मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी संसद के लिए निकले। उन्होंने कहा,“द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना साबित करता है कि समाज में अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति को आगे लाना BJP का काम है।”

द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और BJD नेता डॉ. संबित पात्रा संसद भवन पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले अनुसुचित समाज के रामनाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। जगन मोहन रेड्डी ने भी मुर्मू का समर्थन किया है, उसके बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है। नवीन पटनायक इस समय इटली के दौरे पर हैं, इसलिए उनकी पार्टी की ओर से ओडिशा कैबिनेट के दो मंत्री प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे। खुद नवीन पटनायक ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है।

दूसरी ओर, खबर आ रही है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Exit mobile version