Home मनोरंजन Priyanka Chopra & Nick Jonas : आप भी देखिए ऐनीवर्सरी की ग्रैंड...

Priyanka Chopra & Nick Jonas : आप भी देखिए ऐनीवर्सरी की ग्रैंड सेलिब्रेशंस का ये वीडियो

निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की ग्रैंड रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है। आखिर मौका भी तो स्पेशल था।

नई दिल्ली। शादी की तीसरी सालगिरह पर ऐसा जोश दिख रहा है, तो आप सोच सकते हैं कि प्रियंका और निक के बीच सामजंस्य गजब का है। आप तो बेवजह यहां-वहां की बातें करते रहते हैं। आज दोनों 3 मैरिज ऐनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसका खुलासा निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके किया है।

खास है यह वीडियो

इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की ग्रैंड रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है।वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है- 3 साल, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।


इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, मैरिड यू। दीवार पर लिखा है- हमेशा और हमेशा के लिए। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा है – सपने को जीना।

Exit mobile version