Home मनोरंजन बेटी और पति के साथ इंडिया पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

बेटी और पति के साथ इंडिया पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। निक जोनस भी कैजुअल लुक में नजर आए। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर प्रियंका चोपड़ा का भारत में स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी पहली बार भारत आई हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करती नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह बॉलीवुड में उन्हें प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, कुछ रिश्ते बचाने के लिए निर्माताओं ने उन्हें फिल्मों में अभिनय करने से भी रोक दिया। प्रियंका चोपड़ा ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि एक समूह उन्हें बॉलीवुड में घेरने का काम कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का काला सच दुनिया के सामने पेश किया। उनके द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की भारत में एंट्री हो गई है। इतना ही नहीं, भारत में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी और उनके पति भी हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी पहली बार भारत आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पैपराजी को अपनी बेटी की एक झलक दिखाई। अब एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं।

Exit mobile version