Home पॉलिटिक्स Punjab Politics : पंजाब कांग्रेस को झटका, सुनील जाखड़ हुए भाजपाई

Punjab Politics : पंजाब कांग्रेस को झटका, सुनील जाखड़ हुए भाजपाई

पंजाब की राजनीति में गुरुवार का दिन कई मायनों में अहम रहा। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई तो दूसरे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन छोड़ा। सुनील जाखड़ के भाजपा में आने के बाद जिस प्रकार से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिए हैं, उससे पंजाब की राजनीति में कई बदलाव हो सकते हैं।

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया,मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज सुनील जाखड़ ने एक परिवार से 50 साल का रिश्ता तोड़ा है तो उसमें कई आधारभूत बातें हैं किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंगे। इसमें सुनील जाखड़ जी का विशेष स्थान रहने वाला है। आपने (सुनील जाखड़) कई ज़िम्मेदारियों पर काम किया है। पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारी का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है।पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज़ बनकर आ रही है। मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं।

Exit mobile version