Home क्राइम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की फायरिंग में हो गई मौत

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की फायरिंग में हो गई मौत

चंडीगढं। मानसा ज़िले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाई। फायरिंग की घटना में सिद्धू समेत तीन लोग घायल हुए। बाद में जानकारी मिली कि गोली लगने के कारण गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई।

मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय की ओर से पुष्टि की गई कि कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था। सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर मूसेवाला पर ये हमला हुआ है। हमले के वक्त मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

बता दें कि पंजाब में सीएमम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।सुरक्षा घटाए जाने पर कल ही मूसेवाला ने कहा था कि, पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है।

Exit mobile version