राहुल गांधी ने की हरियाणा में ब्रह्म सरोवर में आरती

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के संगठन की ताकत हरियाणा में दिख रही है, वहीं उन्होंने लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर में पूजा अर्चना की और आरती की।

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के संगठन की ताकत हरियाणा में दिख रही है, वहीं उन्होंने लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

इससे पहले दिन में पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, मेजर जनरल एसएस चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

वहीं रविवार की सुबह डोडवा-तरावड़ी क्रॉसिंग से मार्च फिर से शुरू होने पर यात्रा में लोगों को बड़ी संख्या देखी गई।