कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भाजपा और आरएसएस पर देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए उन पर तीखा हमला किया।
भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वे भय पैदा करते हैं। उनकी सभी योजनाएं किसी न किसी को डराती हैं।”
वहीं पिछली यूपीए सरकार की नीतियों की ओर इशारा करते हुए, गांधी ने कहा कि वे मनरेगा लाए, कृषि ऋण माफ किया, शहरी नवीनीकरण मिशन, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लेकर आए।