Home राष्ट्रीय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राहुल-प्रिंयका का हल्ला बोल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राहुल-प्रिंयका का हल्ला बोल

महंगाई को लेकर आम जनता परेशान है। तेल कंपनियों द्वारा मूल्य वृद्धि के बाद दैनिक जरूरतों की सामान महंगी हो गई है। फल और सब्जी की कीमतें आसमान छूने को बेताब है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है।

नई दिल्ली। तेल कंपनियों की मनमानी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम जनता परेशान है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर आज केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गलत निर्णयों के कारण जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद रोजमर्रा के जरूरी चीजें के दाम में वृद्धि देखी गई है।

राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं। मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा।’’

प्रियंका गांधी ने भी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।’’

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जो खबरें साझा कीं उनमें कहा गया है कि अब पेट्रोल विमान के ईंधन से भी ज्यादा महंगा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

Exit mobile version