Home राष्ट्रीय दिल्ली एनसीआर में बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश, मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली। कई दिनों की उमस और गर्मी से दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज सुबह राहत मिलीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही बताया था कि गुरुवार से मौसम में परिवर्तन होगा। उसके अनुसार ही सुबह से बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग का अनुमान सटीक निकला, हालांकि इसे मानसून की दस्तक माना जाएगा या नहीं यह झमाझम बारिश व उसकी निरंतरता पर निर्भर करेगा। कई लोग अपने सोशल मीडिया पर आज की बारिश की फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। रंगकर्मी और एनएसडी के डॉ प्रकाश झा ने अपने टिव्टर पर बारिश की वीडियो को पोस्ट किया है।

राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।

Exit mobile version