Home राष्ट्रीय दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश, कई स्थानों पर लोगों...

दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश, कई स्थानों पर लोगों को हो रही परेशानी

दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ रहा था। दिल्लीवासियों को मंगलवार सुबह बारिश की सौगात मिली है। सुबह-सुबह बारिश होने से तापमान में कमी आई है।

नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह भी राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली है। सुबह सुबह की बारिश के कारण एनसीआर से दिल्ली आने वाले को कई रास्तों पर जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा है। दिल्ली में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी गई है।

नोएडा के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। गाजियाबाद के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभागक की ओर से कहा गया है कि आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बारिश होगी और अब बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं आज आज यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है।

निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा में भी बादल बरस सकते हैं। तो वहीं गुजरात में भी बादलों का डेरा रहेगा।

गुजरात के नवसारी ज़िले में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पूर्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अमराईवाड़ी में सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

Exit mobile version