Home राष्ट्रीय किसानों से संवाद शुरू किया राजनाथ सिंह ने, कहा, मोदी मोदी किसानों...

किसानों से संवाद शुरू किया राजनाथ सिंह ने, कहा, मोदी मोदी किसानों का अहित नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन का अब करीब महीना दिन होने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से कई नेताओं ने बात की। लेकिन, नतीजा नहीं निकल पाया। बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों का मुद्दा उठाया। एक के बाद एक टिवट करके उन्होंने इस आंदोलन को लेकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने किसानों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि देश सुरक्षित हाथों में हैं। आपकी चिंता हमें और प्रधानमंत्री जी को है। आप निश्चिंत रहें, आपका अहित नहीं होगा।

अपने टिवट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों को लेकर संवेदनशील है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी सूरत में किसानों का अहित नहीं होने देंगे। दरअसल, भारत में 23 दिसंबर ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चैधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी प्रेरणा से ही किसानों के हित में अनेक कदम उठा रहे हैं। किसानों का वे किसी सूरत में अहित नहीं होने देंगे।’’ आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों का अभिनंदन किया और कहा कि उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान आंदोलनरत हैं। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है। मैं आशा करता हूँ कि वे जल्द ही अपने आंदोलन को वापिस ले लेंगे।’’

यह बात देश के लोग जानते हैं कि चैधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों के लिए ही समर्पित रहा। राजनाथ सिंह ने उन्हें देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा वह आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। चैधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनको फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे।’’

 

Exit mobile version