Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह हुए 37 साल के , जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें

कॉलेज के दिनों से ही रणबीर को एक्टिंग का शौक था जबकि कुछ समय बाद उन्होने इस सपने को छोड़कर लेखन की ओर खुद को केंद्रित कर लिया था।

मुंबई:फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सितारों मे से एक सितारा ऐसा भी है जिसने न तो फिल्म इंडस्ट्री मे नाम कमाया बल्कि एक जाने माने लोकप्रिय अभिनेता भी बन चुके हैं। जी हा हम बात कर रहे है रणवीर सिंह की जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 मे बैंड बाजा बारात के साथ की थीं और आज 6 जुलाई को इनका जन्मदिन हैं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 मे मुंबई में हुआ था। कॉलेज के दिनों से ही रणबीर को एक्टिंग का शौक था जबकि कुछ समय बाद उन्होने इस सपने को छोड़कर लेखन की ओर खुद को केंद्रित कर लिया।

कुछ इस अंदाज में मनाएंगे रणवीर अपना बर्थडे

इस साल रणबीर पूरे 37 साल के हो जाएंगे और उन्होंने अपना 37th बर्थडे अपनी पत्नी यानि की दीपिका पादुकोण के साथ मनाने का फैसला किया है। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के साथ हवाई जाने का सोच रहे हैं और वहीं वो अपने जन्मदिन को धूम धाम से मनायेंगे।

बता दें कि फ़िलहाल दीपिका इंडिया के बाहर है और उनसे मिलने रणवीर यूएस जा चुके हैं।

रणवीर की ख़ास फिल्में

बैंड बाजा बारात (2010), लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011), बॉम्बे टॉकीज (2013), लुटेरा (2013), गोलियों की रास लीला रामलीला (2013), गुंडे (2014), फाइंडिंग फेनी (2014), कील दिल (2014), हे ब्रो (2015) , दिल धड़कने दो (2015), बाजीराव मस्तानी (2015), बेफिक्रे (2016), पदमावत (2018), तीफा इन ट्रबल (2018), शिंभा (2018), गली बॉय (2019) उनकी प्रमुख फिल्मे है।

अवॉर्ड्स

रणवीर सिंह को 2016 और 2020 में फिल्मफेयर अवार्ड्स मिल चुका है। वहीं साल 2016 में उन्हें फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला थत तथा फिल्म पदमावत के लिए उन्हे 2020 मे फिल्मफेयर अवार्ड्स दिया गया था।