नई दिल्ली। पीएनजी गैस, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी और घरेलू गैस पीएनजी के भी दाम बढ़ रहे हैं। दिल्ली में सीएनजी 60.81 रुपए किलो के रेट से मिल रही है। मालभाड़ा बढ़ने से सब्जियों के साथ-साथ दाल के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पहले जो अरहर की दाल 100 रुपए किलो थी, आज वह 120 रुपए किलो मिल रही है। ये हाल देश की राजधानी दिल्ली का है। बता दें कि देश में 22 मार्च के बाद से सिर्फ 2 दिन को छोड़कर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने और हाईवे पर सफर महंगा होने की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में सब्जियों के दामों में भी काफी उछाल आया है। पटना के एक सब्जी विक्रेता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि, “हम सब्जी 5000 रुपये की लाते हैं और बिक्री 2000 रुपये की होती है, जिससे नुकसान बहुत हो रहा है। लोग पहले 1 कि. लो. सब्जी लेते थे अब 100-250 ग्राम ले रहे हैं। हाईवे पर सफर महंगा होने और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से माल ढोने वाले वाहनों ने भी मालभाड़ा (किराया) बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से मंडियों में माल भी कम आ रहा है। सब्जी विक्रेता की मानें तो सब्जियों के दाम अभी ओर भी बढ़ सकते हैं।
पिछले 13 दिन में पेट्रोल और डीजल करीब 8 रुपये लीटर तक महंगा हो चुका है। एनएचएआई ने भी टोल टैक्स में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिसकी वजह से माल ढोने वाले वाहनों ने भी किराया बढ़ा दिया है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/ySn0I37ESM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022
महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है।
जनता की जेब काटने, लूटपाट की इस वास्तविकता के कुछ पहलू कुछ यूँ हैं:-
– मोदी सरकार का किसानों से किसान आंदोलन का बदला।
62 करोड़ किसानों पर टैक्स का बोझ, कल शाम से DAP के 50 किलो बैग के दाम ₹150 बढ़ा दिए हैं: श्री @rssurjewala#MehangaiMuktBharat pic.twitter.com/qHcS4ORu4w
— Congress (@INCIndia) April 2, 2022