Romantic Video, प्यार को महसूस नहीं निहाराएं ’सुन ले ज़रा’ से, आज गाना होगा रिलीज़

ऑनस्क्रीन प्यार और ऑफलाइन प्यार क्या होता है, कैसे होता है? इसे देखना है ’सुन ले जरा’ सुने आज। सब मालूम पड़ जाएगा।

नई दिल्ली। प्यार को देखना है और उसे महसूस करना है, तो रोमांटिक वीडियो ’सुन ले जरा’ को सुनें और देखें। इसमें आपको गौतम और पंखुड़ी को देखकर आप प्यार को बारीकी से जानेंगे। वर्ष 2018 में शादी करने के बाद से ही गौतम और पंखुड़ी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उन्हें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे। ओह! ओह! चिंता नहीं करें। आपकी यह इच्छा पूरी होने वाली है। भई, हम सच कह रहे हैं। उनके फैंस के मन की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। गौतम और पंखुड़ी ’सुन ले ज़रा’ नाम के सोलफुल और रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नज़र आएंगे।

कश्मीर में शूट

दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक, कश्मीर की वादियों में इसे शूट किया गया है। इसका पोस्टर कल रिलीज़ हुआ है, जो इस विवाहित जोड़े के सच्चे प्यार को दर्शाता है। आज गाना सुनें और प्यार को महसूस करें।

क्या कहते हैं गौतम रोड़े

गौतम रोड़े कहते हैं, “पंखुड़ी के साथ काम करना हमेशा ही दिलचस्प होता है। इस ट्रैक पर भी उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारे फैंस और चाहने वाले एक लम्बे अरसे से हमें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे और यह सॉन्ग इसका सबसे अच्छा मौका है। यह पोस्टर तो बस एक शुरुआत है, इसकी रिलीज़ का मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।“

पंखुड़ी की भी सुनें

पंखुड़ी कहती हैं, “गौतम के साथ काम करना हमेशा ही एक सुखद अनुभव होता है और यह पहली बार है, जब हमने शादी के बाद एक साथ काम किया है, वह भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में। यह पोस्टर मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह पहली बार है कि गौतम और मैं एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएँगे। इस सॉन्ग को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग है। मैं इस सॉन्ग के लिए अपने फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूँ।“

आज यह सॉन्ग रिलीज़ होगा। सुनिए जरूर। और प्यार को महसूस करिएगा।