Home राष्ट्रीय साहिबगंज – जिला प्रशासन को ऑक्सीजन के 25 जम्बो सिलेंडर एवं 25...

साहिबगंज – जिला प्रशासन को ऑक्सीजन के 25 जम्बो सिलेंडर एवं 25 ऑक्सीजन फ्लो मीटर सौंपा

उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव ने रविवार को राजमहल कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के हाल-चाल को जाना। वहीं पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर के सौजन्य से 40 लीटर वाले 25 ऑक्सीजन के जम्बो सिलेंडर एवं 25 ऑक्सीजन फ्लो मीटर जिला प्रशासन को सौंपा गया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक अकील अख्तर के पुत्र अफीफ अमसल को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही हैं, परंतु इसमें आम जनमानस को भी इसी प्रकार आगे आने की आवश्यकता है। वहीं राजमहल कोविड अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व से राजमहल कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड है।

अगले दो दिनों में पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से जोड़कर 50 बेड तैयार कर ली जाएगी। उसके माध्यम से मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी।

जिससे 8 से लेकर 80 लीटर तक पर मिनट ऑक्सीजन दी जा सकेगी। जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल जल्द गिर रहा है उसे यह सुविधा दी जा सकेगी।

वही पूर्व विधायक अकील अख्तर के पुत्र अफीफ अमसल ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपने स्तर से लोगों की मदद करने की आवश्यकता है। सरकारे अपने अस्तर से काम कर रही है हम सभी को भी आगे आकर सहयोग करने की आवश्यकता है अगर हम एक व्यक्ति के मेरी जान को बचाने में अपना सहयोग देख सके तो या एक बड़ी उपलब्धि होगी।

मौके पर एस.पी. अनुरंजन किस्पोट्टा, एस.डी.ओ. हरिवंश पंडित, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार, एस.डी.पी.ओ. अरविंद कुमार सिंह, बीडियो उदय कुमार सिन्हा, सी.ओ. प्रीति लता किस्कू,इंस्पेक्टर राजेश कुमार ,थाना प्रभारी प्रणीत पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version