Home मनोरंजन Sanjeev Kumar Birthday: आज है संजीव कुमार का जन्मदिन, जानिए उनके जीवन...

Sanjeev Kumar Birthday: आज है संजीव कुमार का जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के बारे में

संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की पर उनके कई प्रेम संबंध रह चुके हैं।

मुंबई:हरिभाई जरीवाला जिनको हम और आप संजीव कुमार के नाम से भी जानते हैं, अपनी सदी के एक महान कलाकार थे और उनका जन्म 9 जुलाई 1938 में हुआ था। संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की पर उनके कई प्रेम संबंध रह चुके हैं। उनके परिवार का यह मानना था कि बड़े पुत्र के दस वर्ष का होते ही पिता की मृत्यु हो जाती थी, जिसके कारण उन्होंने कभी शादी नहीं की।

संजीव कुमार की फिल्में

वैसे तो संजीव ने काफी फिल्मों मे अपना किरदार निभाया है जैसे प्रोफेसर की पड़ोसन, राही, कतल , कांच की दीवार, हाथों की लकीरें , हीरो, पति पत्नी, बादल और उनकी कुछ फिल्में जेसे साथी, शिकार, संघर्ष, अनोखी रात, गौरी, जीने की राह, सचाई, बंधन, इंशाफ का मंदिर, मां का आंचल, खिलौना, गुनाह और कानून, मन मंदिर, पारस भी उनकी मुख्य फिल्मों में शामिल हैं।

अवॉर्ड्स

संजीव कुमार को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड 1971 में फिल्म दस्तक के लिए मिला था वहीं 1973 में फिल्म कोशिश के लिए भी उन्हें अवॉर्ड मिल चुके हैं। वहीं,संजीव कुमार को 14 फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।

साल 1976 में फिल्म आंधी और 1977 में अर्जुन पंडित के लिए इन्हें बेस्ट ऐक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था। वहीं, 1969 में फिल्म शिखर के लिऐ इन्हें बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था।

इसके अलावा भी संजीव कुमार को अलग- अलग तरह के अवॉर्ड जैसे- 1974 में बी एफ जे ए अवॉर्ड, 1969 में नवल स्टार अवॉर्ड ,आर्मी ऑफिसर वाइस एसोसिएशन ट्रॉफी और आंध्र प्रदेश फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है।
इस महान कलाकार ने 6 नवंबर 1985 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, परंतु फिल्म जगत में उन्हें एक जगमगाते सितारे की तरह सदा याद रखा जायेगा।

Exit mobile version