साइंस फिक्शन थ्रिलर मूवी ‘कैप्टन’ नहीं मचा पाई धूम

यह फिल्म कैप्टन आर्य द्वारा निभाए गए एक बहादुर सैन्य अधिकारी के नेतृत्व में सैनिकों की एक टीम की कहानी को दर्शाती है।

हाल ही में तमिल और तेलुगु के सिनेमाघरों में 8 सितंबर को आर्य स्टारर साइंस फिक्शन थ्रिलर कैप्टन मूवी को रिलीज़ किया गया था। लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में सुर्खियां नहीं बटोर पायी। अब यह फिल्म जी 5 पर 30 सितंबर से तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति सुंदर राजन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आर्य, ऐश्वर्या लक्ष्मी , काव्या शेट्टी, सिमरन और हरीश उथमन हैं।

यह फिल्म कैप्टन आर्य द्वारा निभाए गए एक बहादुर सैन्य अधिकारी के नेतृत्व में सैनिकों की एक टीम की कहानी को दर्शाती है। जो एक प्रतिबंधित जंगल में एक खतरनाक और जानलेवा मिशन को अंजाम देता है। कैप्टन एक्शन, साई-फाई जैसी कई श्रेणि से भी डील करता है जो दर्शकों को रोचक लगेगी। हमारा प्रयास zee 5 में उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन और कैनवास को बढ़ाना है।

वहीं कोरॉना महामारी के बावजूद, आर्य की सरपट्टा परंबराई फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ भारतीय खेल फिल्मों में से एक माना गया था। इसके बाद, उनकी दूसरी फिल्म, विशाल के साथ उनकी फ़िल्म दुश्मन भी एक ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्म रही है।